क्रिसमस से पहले मिलेगा मंईयां योजना की राशि: नवंबर और दिसंबर के पैसे एक साथ जारी होंगे

झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के लाखों लाभुक महिलाओं के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है। राज्य सरकार ने घोषणा की है कि क्रिसमस से पहले नवंबर और दिसंबर माह की राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में भेज दी जाएगी। यानी इस बार महिलाओं को एक साथ 5,000 रुपये प्राप्त होंगे।

सरकार की ओर से जिला स्तर पर राशि ट्रांसफर करने से संबंधित सभी आवश्यक प्रक्रियाएँ लगभग पूरी कर ली गई हैं। जल्द ही राज्य की लगभग 51 लाख महिलाओं को योजना का लाभ उनके बैंक खातों में प्राप्त हो जाएगा।

मंईया सम्मान योजना – मुख्य जानकारी

योजना का नाम मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना
राज्य झारखंड
लाभार्थी झारखंड की स्थायी निवासी महिलाएँ
अनुदान राशि ₹2,500 प्रतिमाह (सालाना ₹30,000)
16वीं एवं 17वीं किस्त जारी करने के तिथि दिसंबर के तीसरे सप्ताह
Official Website mmmsy.jharkhand.gov.in

दो माह की राशि एक साथ क्यों?

योजना के तहत हर माह 2,500 रुपये दिए जाते हैं, लेकिन नवंबर और दिसंबर की राशि इस बार एक साथ भेजी जा रही है। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि त्योहारों और वर्ष के अंतिम महीनों में महिलाओं को आर्थिक सहायता समय पर मिल सके।

पहले भी समय से पहले मिली थी राशि

इसके पहले भी सरकार ने सितंबर माह की राशि दुर्गा पूजा से पहले और अक्टूबर की राशि दीपावली और छठ पूजा से पहले लाभुकों को प्रदान की थी। यह लगातार तीसरी बार है जब सरकार लाभार्थियों को त्योहारों से पहले सम्मान राशि उपलब्ध करा रही है।

मंईया सम्मान योजना क्या है?

Maiya Samman Yojana झारखंड सरकार की एक महिला सशक्तिकरण योजना है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। झारखंड में लगभग 51 लाख महिलाएँ मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना की लाभार्थी हैं। सरकार हर माह इन महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करती है ताकि वे अपने परिवार और व्यक्तिगत जरूरतों को पूरा कर सकें।

आवेदन कब और कहाँ होगा?

  • आवेदन की शुरुआत – 18 नवंबर 2025 से
  • आवेदन का स्थान – आपके जिले में आयोजित सरकारी कैंप
  • योजना कार्यक्रम – “आपकी सरकार आपके द्वार” अभियान के तहत

कौन कर सकता है आवेदन?

  • वे महिलाएँ जो पहले आवेदन से वंचित रह गई थीं।
  • उम्र सीमा – 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच।
  • आवेदक झारखंड की स्थायी निवासी होनी चाहिए।

जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक की फोटोकॉपी
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर (जो बैंक खाते से लिंक हो)
  • आवेदन फॉर्म (कैंप में उपलब्ध होगा)

आवेदन प्रक्रिया

  1. 18 नवंबर से अपने जिले में लगने वाले सरकारी कैंप में जाएँ।
  2. आवेदन फॉर्म प्राप्त करें और सभी आवश्यक जानकारी भरें।
  3. दस्तावेज़ संलग्न कर अधिकारियों को जमा करें।
  4. मोबाइल नंबर और बैंक विवरण सही भरें ताकि राशि सीधे खाते में भेजी जा सके।

योजना के लाभ

योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह सम्मान राशि दी जाएगी, जिससे वे अपनी आवश्यक जरूरतों को पूरा कर सकेंगी। यह राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी।

महत्वपूर्ण जानकारी

  • सभी लाभार्थियों को दस्तावेज़ों का सत्यापन कराना आवश्यक है।
  • कैंप में आवेदन करते समय स्वयं उपस्थित रहना अनिवार्य है।
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क है।

Important Link

Latest Update
Jharkhand Rojgar Mela 2026 - District wise
Jharkhand District & Block Level Vacancy 2026
Jharkhand JSCPS Recruitment 2026 - 05 Post
JPSC Civil Services Exam Date 2026 - Download
जमीन का रिकॉर्ड, Register-2 और Bhunaksha
Jharkhand New Ration Card Apply Online 2026
Jharkhand Calendar 2026 – Official Holiday List
Jharkhand Teacher Recruitment 2026 - Apply Online
Jharkhand Drug Inspector Vacancy 2026
Jharkhand Jail Paramedical Vacancy 2026
Jharkhand NHM Vacancy 2026
JSPCB Staff Recruitment 2026 - Online Apply
Jharkhand Health Department Vacancy 2026
Jharkhand Voter List 2003 PDF Download
Driving License Online Apply 2026
Aadhaar Card Address/ HOF Update 2026

Leave a Comment